घोषी थाने में एसपी ने सुनीं आमजनों की समस्याएं
जनता दरबार में शिकायतों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश
घोषी थाने में एसपी ने सुनीं आमजनों की समस्याएं
जागरण संवाददाता, लजहानाबाद : पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने गुरुवार को घोषी थाना परिसर में जनता दरबार आयोजित कर आमजनों की समस्याएं और शिकायतें सुनीं। उन्होंने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को शिकायतों का त्वरित एवं विधिसम्मत निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
जनता दरबार में पहुंचे लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं से एसपी को अवगत कराया। एसपी ने शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों को मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने आमजनों की शिकायतों के समाधान में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया।
इस दौरान एसपी ने घोषी थाना के सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ संवाद भी किया। उन्होंने थाना की कार्यप्रणाली, जनसेवा और पुलिसिंग व्यवस्था की समीक्षा करते हुए इसे और प्रभावी बनाने पर जोर दिया। पुलिसकर्मियों को आमजनों के साथ संवेदनशील व्यवहार करने तथा कानून के अनुरूप समस्याओं का समाधान करने का निर्देश दिया। एसपी ने कहा कि लोगों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई से पुलिस के प्रति आमजन का भरोसा और मजबूत होगा।