नवाबगंज: गोठिया गांव मे कूड़े और गंदगी से भरे नाले से उठ रही दुर्गंध, संक्रमण फैलने की आशंका से ग्रामीण भयभीत #jansamasya
हरख ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत गोठिया गांव के बीच में स्थित नाले की स्थिति जर्जर अवस्था में पहुंच चुकी है। और साफ सफाई न होने से पूरा नाला कूड़े के ढेर और जंगल में तब्दील हो गया है। स्थानीय लोगों ने मंगलवार करीब 12:30 बजे जानकारी देते हुए बताया है कि करीब 4 वर्ष पूर्व इस नाले की साफ सफाई कराई गई थी। इसके बाद से कभी भी नाले की साफ सफाई नहीं कराई गई।