नवाबगंज: दादरा स्थित शराब ठेका के सामने करमाईता तालाब में डूबने से सफाई कर्मचारी की हुई मौत, रेस्क्यू के बाद शव किया गया बरामद
सफदरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत दादरा स्थित शराब ठेका के सामने मंगलवार करीब 10:30 बजे रसौली गांव निवासी पप्पू पुत्र जीवन वाल्मीकि अपने अन्य मित्रों के साथ करमैता तालाब के किनारे मौजूद थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार पप्पू तालाब में नहाने के लिए गए जबकि उनके अन्य साथी तालाब के बाहर बैठे आपस बाते कर रहे थे। इसी बीच पप्पू तालाब में डूबने लगे।