नवाबगंज: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने बाराबंकी की बर्फानीश्वर महादेव सेवा समिति को सम्मानित किया, प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारी
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बाराबंकी की श्री बर्फानीश्वर महादेव सेवा समिति को सम्मानित किया है। कटरा में आयोजित एक कार्यक्रम में समिति को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। समिति के प्रधान अध्यक्ष कैलाश नाथ शर्मा ने यह सम्मान प्राप्त किया।समिति ने इस वर्ष अमरनाथ यात्रा मार्ग पर 12वीं बार भंडारे का आयोजन किया।