नवाबगंज: मसौली में कल्याणी नदी का बढ़ता जलस्तर किसानों के लिए मुसीबत बना, सैकड़ों बीघा धान की फसल डूबी, प्रशासन की चुप्पी
बाराबंकी के मसौली क्षेत्र में कल्याणी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। नदी किनारे की सैकड़ों बीघा धान की फसल पानी में डूब चुकी है। दतौली गांव के किसान गंगाराम चौहान की आधी फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई, जबकि मसौली निवासी रामप्रताप की 8 बीघा फसल भी जलमग्न हो गई है।