नवाबगंज: रोजगार का बड़ा अवसर: 19 अगस्त को बंकी ब्लॉक सभागार में लगेगा रोजगार मेला, निजी कंपनियां करेंगी युवाओं का चयन
बाराबंकी में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा 19 अगस्त 2025 को बंकी ब्लॉक सभागार में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेला सुबह 10 बजे से शुरू होगा, जिसमें निजी क्षेत्र की कंपनियां इंटरव्यू और परीक्षा के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन करेंगी।