नवाबगंज: मसौली थाना क्षेत्र में वकील और उसके साथियों ने पीड़ित को दी धमकी, कई लोग पहुंचे पीड़ित के घर
बाराबंकी के मसौली थाना क्षेत्र में एक वकील और उसके साथियों रात को करीब 10 बजे अवधेश प्रसाद के घर पहुंचे। आरोपियों ने अवधेश को अश्लील गालियां दीं और पहले की गई शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया। मना करने पर सभी ने अवधेश के साथ मारपीट की। आसपास के लोगों के इकट्ठा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।घटना पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।