राजपुर: बाबा गणिनाथ पूजा के अवसर पर धनसोई में कानू हलवाई समाज ने भव्य शोभायात्रा निकाली
Rajpur, Buxar | Sep 12, 2026 संत शिरोमणि गणिनाथ पूजा के अवसर पर कानू हलवाई महासंघ की ओर से धनसोई में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में कानू हलवाई समाज के हजारों लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस दौरान समाज की एकजुटता और आपसी समन्वय देखने को मिला। शोभायात्रा धनसोई स्थित जंगलिया बाबा आश्रम से शुरू हुई। इसके बाद धनसोई थाना मोड़, जलालपुर, धनसोई बाजार में भ्रमण किया।