लालगंज: ड्रमंडगंज के एक गांव निवासी किशोरी को भगाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोपित को पुलिस ने सेमरा से गिरफ्तार किया
ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को घर से भगाकर ले जाने व दुष्कर्म करने वाले आरोपित युवक को सेमरा चौराहे से पुलिस ने गिरफ्तार कर गुरुवार दोपहर बाद करीब 3:00 बजे न्यायालय से जेल भेज दिया। इस संबंध में किशोरी की मां ने 14 वर्षीया पुत्री के लापता होने पर बीते 21 अक्टूबर को मुकदमा दर्ज कराया था।