प्रखंड के बरोरह बाजार में शनिवार को जगदेव प्रसाद की 104वीं जयंती पखवारा समारोह का आयोजन बुद्ध विचार मंच, बरोरह के तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिलेश कुमार ने की, जबकि संचालन रंजीत कुमार दांगी ने किया। समारोह की शुरुआत शहीद जगदेव प्रसाद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। उपस्थित अतिथियों को बुके देकर सम्मानित किया गया।