विमुक्त, घुमंतू एवं अर्धघुमंतू समुदाय के लिए नगर पालिका दमोह में विशेष शिविर आयोजित
===
विमुक्त, घुमंतू एवं अर्धघुमंतू समुदाय के लोगों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने तथा आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर पालिका दमोह में 15 अक्टूबर 2026 को विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पात्र हितग्राहियों के विभिन्न दस्तावेज बनाने एवं योजनाओं के पंजीयन से संबंधित कार्य किए गए।
शिविर में 15 जाति प्रमाण पत्र, 20 आधार कार्ड, 10 समग्र आईडी, 5 राशन पर्ची, 5 वृद्धावस्था पेंशन, 8 परिचय पत्र, 5 पीएम स्वनिधि पंजीयन तथा 4 आयुष्मान कार्ड से संबंधित कार्य किए गए।
इस विशेष शिविर का उद्देश्य विमुक्त, घुमंतू एवं अर्धघुमंतू समुदाय के लोगों को शासकीय सुविधाओं का लाभ उपलब्ध कराने, दस्तावेज संबंधी समस्याओं का निराकरण करने तथा उन्हें सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना है। इस प्रकार के शिविरों से पात्र हितग्राहियों को आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराने में सहायता मिलती है।
34 views | Damoh, Madhya Pradesh | Oct 15, 2026