घाटमपुर: ग्राइंडर कटर से दरवाजा काटते समय युवक हुआ गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल किया गया रेफर
घाटमपुर क्षेत्र के रार गांव में दरवाजा काटते समय एक युवक के ऊपर अचानक ग्राइंडर कटर गिर गया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं परिजन आनन फानन में युवक को सीएचसी घाटमपुर लाए । जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक को जिला अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया है।