सोरांव: सोरांव इलाके के रग्घूपुर जगदीश गांव में युवक के घर गिराने की कोशिश, की गई शिकायत
सोरांव थाना क्षेत्र के रघुआरा जगदीशपुर दयालपुर में लालचन्द नाम के एक व्यक्ति ने पुलिस से शिकायत की है। उन्होंने बताया कि बुधवार की देर शाम गांव के कुछ लोगों ने उनके घर को जबरन गिराने की कोशिश की और जान से मारने की धमकी भी दी। लालचन्द के अनुसार गांव के कुछ नामजद और करीब 10 अज्ञात लोग देर शाम फावड़ा, रंभा और अवैध हथियारों के साथ उनके घर पहुंचे थे।