2027 विधानसभा चुनाव: गंगोत्री सीट पर तेज हुई सियासी हलचल
उत्तराखंड में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। उत्तरकाशी जिले की प्रतिष्ठित गंगोत्री विधानसभा सीट से दावेदारों के नाम भी सामने आने लगे हैं। इस क्रम में ताजा नाम लोकेंद्र बिष्ट का है। बताया जा रहा है कि उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात कर गंगोत्री विधानसभा सीट से अपनी दावेदारी पेश की है।
चुनाव में अभी समय है, लेकिन गंगोत्री सीट पर संभावित उम्मीदवारों की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। आने वाले दिनों में इस सीट की सियासी तस्वीर और भी दिलचस्प होने की संभावना है।
पहाड़ समाचार | Pahad Samachar
#Uttarakhand #Gangotri #GangotriAssembly #Uttarkashi #UttarakhandPolitics #Election2027 #BJP #PahadSamachar