पोहरी: अनुभाग में रविवार को भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर, सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात
पोहरी अनुभाग में लगातार हो रही बारिश के बाद रविवार दोपहर करीब 12 बजे नदी-नाले उफान पर आ गए है। जहा अनुभाग में मुख्य मार्गो के रपटा-पुलिया ओवरफ्लो हो गए जिसे लेकर आबागमन बंद हो गया है। सुरक्षा की दृष्टि से कई स्थानों पर पुलिस बल व कोटवारों की तैनाती की गई है जिससे ओवरफ्लो चल रहे रपटा-पुलिया को कोई भी व्यक्ति जान-जोखिम में डाल पार न कर सके।