अमरिया: अमरिया में विवाहिता को जहरीला पदार्थ खिलाने का आरोप, सास और जेठानी पर दर्ज हुआ मुकदमा
थाना अमरिया क्षेत्र में विवाहिता को जहरीला पदार्थ खिलाने का आरोप सामने आया है।न्यूरिया थाना क्षेत्र के मरौरी गांव की रेखा देवी की शादी 8 फरवरी 2026 को अमरिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी जितेंद्र कुमार से हुई थी। आरोप है कि 28 अगस्त को सास और जेठानी ने खाने में जहरीला पदार्थ मिला दिया। खाना खाने के बाद रेखा बेहोश हो गई।