देहरादून में NEET-UG परीक्षा में धांधली और फर्जी दस्तावेजों के सहारे मेडिकल कॉलेज में दाखिला लेने वाले रैकेट के खिलाफ विशेष जांच दल (SIT) ने अपनी कार्रवाई और सख्त कर दी है। मामला वर्ष 2025 में फर्जी 'स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाण-पत्र' के आधार पर एमबीबीएस (MBBS) सीट हासिल करने से जुड़ा है।जांच में एक बड़ा खुलासा करते हुए एसआईटी ने बताया कि मामले के चारों मुख्य अभियुक्तों के सरकारी अभिलेखों में दर्ज पते पूरी तरह से फर्जी पाए गए हैं।
गिरोह की जड़ों तक पहुंचने के लिए एसआईटी ने फर्जी प्रमाण-पत्र से जुड़े स्वतंत्रता संग्राम सेनानी धर्मवीर के पुत्र और पौत्र के आधिकारिक बयान दर्ज किए हैं। इसके साथ ही, मामले की प्रारंभिक जांच करने वाले संबंधित क्षेत्र के पटवारी से भी पूछताछ कर विस्तृत बयान लिए गए हैं।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Haridwar #viralvideo #Uttrakhandpolice