कोरांव: कोरांव में संपूर्ण समाधान दिवस पर आई 290 शिकायतों में से 8 का निस्तारण, शेष शिकायतों के निस्तारण के दिए गए निर्देश
तहसील कोरांव में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिले से आईं एडीएम फाइनेंस विनीता सिंह ने इसकी अध्यक्षता की। यह समाधान दिवस सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला। इसमें कुल 290 शिकायतें मिलीं, जिनमें से सिर्फ 8 का मौके पर निपटारा हो सका। इस दौरान एसडीएम कोरांव ठाकुर प्रसाद, तहसीलदार रोशनी सोलंकी और खंड विकास अधिकारी राहुल मिश्रा समेत कई अधिकारी रहे।