वन विभाग की सतर्कता से अवैध वनोपज परिवहन पर कार्यवाही,
रात्रि गश्ती में वाहन जप्त
--
वनमण्डल अशोकनगर के अन्तर्गत वनक्षेत्र पर प्रभावी नियंत्रण रखने हेतु विभिन्न अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाकर रात्रि में वनक्षेत्रों की सघन वनगश्ती की जा रही है। इसी क्रम में अक्टूबर 2026 में वन परिक्षेत्र अशोकनगर में 04, चन्देरी में 02 तथा मुंगावली वन परिक्षेत्र में 01 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये हैं। इस कार्यवाही में वन अपराध में संलिप्त कुल 05 ट्रेक्टर ट्राली एवं 01 ट्रक लकड़ी एवं फर्शी पत्थर/मुंरम से भरे हुए जप्त किये जाकर नियमानुसार कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान लगभग 15 घन मी. लकड़ी और लगभग 12 घन मी. फर्शी पत्थर जप्त किया गया । वन विभाग द्वारा की गई कार्यवाही से अपराधियों में भय व्याप्त हुआ है तथा वनोपज के अवैध परिवहन पर अंकुश लगा है। वन विभाग आमजन से अपील करता है कि वन सम्पदा की सुरक्षा में सहयोग करें तथा वन अपराध घटित होने की सूचना सीधे वन विभाग को देवें जिससे पर्यावरण एवं वन्यजीवों का संरक्षण प्रभावी रूप से हो सके।
#ashoknagar