वृंदावन ग्रामों में गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार प्रतियोगिता संपन्न
---
मध्यप्रदेश शासन पशुपालन विभाग द्वारा संचालित गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना का संचालन जिला अशोकनगर के तीनों विधानसभाओं के वृंदावन ग्रामों में कलेक्टर श्री साकेत मालवीय के निर्देशन तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन के मार्गदर्शन में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया ।इन ग्रामों में गायों का तीन समय का दूध दोहन कर प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त गायों के गौपालको को जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में प्रथम , द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने पर प्रमाण पत्र वितरित किए गए। मध्य प्रदेश शासन द्वारा गोवर्धन पूजा के दिन प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ़ मोहन यादव द्वारा लाभान्वित किया जाएगा । जिसमें प्रथम पुरस्कार एक लाख रुपये, द्वितीय पुरस्कार 50 हजार रुपए तथा तृतीय पुरस्कार 25 हजार प्रदान किए जाएंगे।
विधानसभा मुंगावली के वृंदावन ग्राम मल्हारगढ़ में गौपालक श्री मंगल सिंह गुर्जर को प्रथम, श्री सोनू राय को द्वितीय तथा श्री रामचंद्र दास को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया विधानसभा क्षेत्र चंदेरी अंतर्गत वृंदावन ग्राम बमनावर में प्रथम पुरस्कार श्री राजेंद्र रघुवंशी को प्रथम पुरस्कार, श्री रामकृष्ण पाल को द्वितीय तथा श्री ओम प्रकाश चौबे को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र अशोकनगर अंतर्गत वृंदावन ग्राम तूमेन में श्री रामवीर राजपूत को प्रथम, श्री हरपाल सिंह को द्वितीय एवं श्री राजकुमार पुरी को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।
#ashoknagar
Ashok Nagar, Madhya Pradesh | Oct 31, 2026