सोरांव: फाफामऊ स्थित गंगा नदी में बीमारी से तंग आकर बुजुर्ग ने लगाई छलांग, रेस्क्यू टीम ने किया बचाव
फाफामऊ पुल से एक 75 वर्षीय बुजुर्ग ने रविवार की दोपहर गंगा नदी में छलांग लगा दी। मौजूद पीएसी (PAC) की टीम ने तत्परता दिखाते हुए बुजुर्ग को सुरक्षित बचा लिया। जानकारी के अनुसार, कीडगंज थाना क्षेत्र के दरियाबाद निवासी 75 वर्षीय रामचंद्र मौर्य लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे। बीमारी से परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठाया। हालांकि रेस्क्यू टीम ने सकुशल बचाया।