सारठ: NQAS की केंद्रीय टीम ने चितरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर की स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण किया, बेहतर सेवा के निर्देश दिए
Sarath, Deoghar | Nov 14, 2026 राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक NQAS की टीम ने शनिवार शाम 5 बजे तक चितरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर की स्वास्थ्य सुविधाओं को जाना। सारठ CHC प्रभारी डॉ गुड़ाकेश चौधरी ने बताया कि केंद्रीय टीम के डॉ अन्नू जॉर्ज व डॉ चंद्रकांत एड मोघे ने बारी-बारी से सेंटर में आम मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं को देखा और गुणवत्ता की सुविधाएं मुहैया हो, सुनिश्चित करने कहा है।