खलीलाबाद: बखिरा थाने में तैनात कुछ पुलिसकर्मियों पर युवक ने बेल्ट से पिटाई करने का लगाया आरोप, DM और SP को सौंपा शिकायती पत्र
संत कबीर नगर जनपद की बखिरा थाने में तैनात कुछ पुलिस कर्मियों पर एक युवक ने बेल्ट से पीटने का आरोप लगाया है। बता दें की बेलहर कला थाना क्षेत्र भटौली गांव निवासी पीड़ित अरविंद कुमार पुत्र रामवृक्ष ने मंगलवार की दोपहर 12:00 बजे डीएम और एसपी को शिकायती पत्र सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की। वहीं पूरे मामले पर एसपी ने कहा मामले की जांच कर होगी कार्रवाई।