खलीलाबाद कोतवाल जय प्रकाश दुबे ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद
संत कबीर नगर के खलीलाबाद कोतवाली परिसर में आयोजित भगवान शिव की प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर कोतवाल जपपकाश दुबे ने विधि-विधान के साथ भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और प्रदेश तथा जनपदवासियों की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।
इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का पूजन संपन्न हुआ। कोतवाल जयप्रकाश दुबे ने श्रद्धा और भक्ति भाव से पूजा में भाग लिया तथा महादेव का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों, स्थानीय श्रद्धालुओं और गणमान्य लोगों की भी उपस्थिति रही।
पूजा-अर्चना के बाद प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव से जुड़े धार्मिक कार्यक्रमों का क्रम आगे बढ़ा। पूरे कोतवाली परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने "हर-हर महादेव" के जयघोष के साथ भगवान शिव की आराधना की।