Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
चोरी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
महाराष्ट्र

कोतवाली खलीलाबाद परिसर स्थित श्री पिपलेश्वर महादेव मंदिर में भव्य कलश एवं शोभायात्रा के साथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ खलीलाबाद, संतकबीरनगर।कोतवाली खलीलाबाद के प्रांगण में स्थापित श्री पिपलेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित प्राण-प्रतिष्ठा एवं श्रीरामचरितमानस पाठ महोत्सव का शुभारंभ मंगलवार को वैदिक मंत्रोच्चार, विधि-विधान से पूजा-अर्चना तथा भव्य कलश एवं शोभायात्रा के साथ हुआ। आयोजन के शुभारंभ अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा वातावरण "हर-हर महादेव" के जयघोष से भक्तिमय हो उठा।कार्यक्रम का शुभारंभ आयोजक जयप्रकाश दुबे द्वारा भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इसके उपरांत मंदिर परिसर से भव्य कलश एवं शोभायात्रा निकाली गई, जो नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंची। शोभायात्रा में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण किया, जबकि श्रद्धालु भजन-कीर्तन और भगवान शिव के जयघोष के साथ पूरे उत्साह से शामिल हुए।इस भव्य धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में बजरंग दल के सौरभ जायसवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके नेतृत्व में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा की व्यवस्था, अनुशासन एवं श्रद्धालुओं की सेवा में सक्रिय योगदान दिया।आयोजक जयप्रकाश दुबे ने बताया कि महोत्सव के अंतर्गत धार्मिक अनुष्ठान एवं श्रीरामचरितमानस पाठ का क्रम जारी रहेगा। 9 जुलाई 2026 को होने वाले प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीणा होंगे। उनके करकमलों द्वारा प्राण-प्रतिष्ठा, पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे का आयोजन संपन्न कराया जाएगा।आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से 9 जुलाई को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने एवं धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

MORE NEWS

खलीलाबाद कोतवाल जय प्रकाश दुबे ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद

संत कबीर नगर के खलीलाबाद कोतवाली परिसर में आयोजित भगवान शिव की प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर कोतवाल जपपकाश दुबे ने विधि-विधान के साथ भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और प्रदेश तथा जनपदवासियों की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।

इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का पूजन संपन्न हुआ। कोतवाल जयप्रकाश  दुबे ने श्रद्धा और भक्ति भाव से पूजा में भाग लिया तथा महादेव का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों, स्थानीय श्रद्धालुओं और गणमान्य लोगों की भी उपस्थिति रही।
पूजा-अर्चना के बाद प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव से जुड़े धार्मिक कार्यक्रमों का क्रम आगे बढ़ा। पूरे कोतवाली परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने "हर-हर महादेव" के जयघोष के साथ भगवान शिव की आराधना की।

खलीलाबाद कोतवाल जय प्रकाश दुबे ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद संत कबीर नगर के खलीलाबाद कोतवाली परिसर में आयोजित भगवान शिव की प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर कोतवाल जपपकाश दुबे ने विधि-विधान के साथ भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और प्रदेश तथा जनपदवासियों की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का पूजन संपन्न हुआ। कोतवाल जयप्रकाश दुबे ने श्रद्धा और भक्ति भाव से पूजा में भाग लिया तथा महादेव का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों, स्थानीय श्रद्धालुओं और गणमान्य लोगों की भी उपस्थिति रही। पूजा-अर्चना के बाद प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव से जुड़े धार्मिक कार्यक्रमों का क्रम आगे बढ़ा। पूरे कोतवाली परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने "हर-हर महादेव" के जयघोष के साथ भगवान शिव की आराधना की।

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jul 7, 2026

पैतृक मकान पर कब्जे और बैंक ऋण का विवाद, दशरथ ने रामअवध पर लगाए गंभीर आरोप, डीएम से लगाई न्याय की गुहार

संतकबीरनगर जिले के धनघटा तहसील क्षेत्र के थाना महुली अंतर्गत मुखलिसपुर गांव निवासी दशरथ पुत्र रामलोट ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर पैतृक मकान को खाली कराए जाने की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की है।

शिकायतकर्ता के अनुसार, राजस्व ग्राम मुखलिसपुर के गाटा संख्या 580 एवं 581/1 में स्थित पैतृक मकान में उनका तथा उनके भाई दुर्बली का एक-तिहाई (1/3) हिस्सा है। आरोप है कि उनके भाई रामअवध ने पूरे मकान को अपना बताते हुए पंजाब नेशनल बैंक, नाथनगर शाखा से ऋण प्राप्त कर लिया, जबकि ऋण लेने की प्रक्रिया में न तो शिकायतकर्ता और न ही उनके भाई दुर्बली की कोई सहमति ली गई।

दशरथ का कहना है कि उक्त मकान का निर्माण उन्होंने, उनके भाई दुर्बली और रामअवध ने संयुक्त रूप से समान लागत लगाकर कराया था। लेकिन रामअवध द्वारा कथित रूप से छल-कपट कर पूरे मकान को बैंक में गिरवी

पैतृक मकान पर कब्जे और बैंक ऋण का विवाद, दशरथ ने रामअवध पर लगाए गंभीर आरोप, डीएम से लगाई न्याय की गुहार संतकबीरनगर जिले के धनघटा तहसील क्षेत्र के थाना महुली अंतर्गत मुखलिसपुर गांव निवासी दशरथ पुत्र रामलोट ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर पैतृक मकान को खाली कराए जाने की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की है। शिकायतकर्ता के अनुसार, राजस्व ग्राम मुखलिसपुर के गाटा संख्या 580 एवं 581/1 में स्थित पैतृक मकान में उनका तथा उनके भाई दुर्बली का एक-तिहाई (1/3) हिस्सा है। आरोप है कि उनके भाई रामअवध ने पूरे मकान को अपना बताते हुए पंजाब नेशनल बैंक, नाथनगर शाखा से ऋण प्राप्त कर लिया, जबकि ऋण लेने की प्रक्रिया में न तो शिकायतकर्ता और न ही उनके भाई दुर्बली की कोई सहमति ली गई। दशरथ का कहना है कि उक्त मकान का निर्माण उन्होंने, उनके भाई दुर्बली और रामअवध ने संयुक्त रूप से समान लागत लगाकर कराया था। लेकिन रामअवध द्वारा कथित रूप से छल-कपट कर पूरे मकान को बैंक में गिरवी

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jul 7, 2026

रात में अचानक चलने लगा पंखा

रात में अचानक चलने लगा पंखा

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jul 7, 2026