अमरिया: न्यूरिया क्षेत्र में विवाहिता ने 8 लाख रुपये और चार पहिया गाड़ी की मांग को लेकर लगाए गंभीर आरोप
न्यूरिया थाना क्षेत्र से दहेज उत्पीड़न का गंभीर मामला सामने आया है। दहेज के लिए विवाहिता के उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगा है। पिपरिया अगरू की आशा देवी ने एसपी को शिकायत देकर बताया कि शादी के बाद पति समेत ससुरालवाले आठ लाख रुपये और चार पहिया गाड़ी की मांग कर रहे थे। आरोप है कि 21 अप्रैल को मारपीट कर जेवर और स्त्रीधन छीनकर घर से निकाल दिया।