कोंडागांव: विकासखंड बडेराजपुर, माकड़ी और कोंडागांव के हजारों किसान लो-वोल्टेज से त्रस्त, जिला कार्यालय पर किया प्रदर्शन
मार्च के महीने में गर्मी ने अभी पूरी तरह से अपना असर नहीं दिखाया है, लेकिन कोंडागांव जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लो वोल्टेज और पावर कट की समस्या ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है, इस समस्या से विकासखंड बडेराजपुर, कोंडागांव और माकड़ी के हजारों किसान बुरी तरह जूझ रहे हैं। लगातार लो वोल्टेज और बिजली कटौती के कारण खेतों में सूखे की स्थिति बन गई है...