कोंडागांव: बस्तर पंडुम 2025 महोत्सव का कनेरा मार्ग स्थित ऑडिटोरियम हॉल में भव्य शुभारंभ, जनजातीय नृत्य और वेशभूषा का हुआ प्रदर्शन
कोंडागांव में बस्तर की समृद्ध संस्कृति और पारंपरिक विरासत को सहजने के लिए आयोजित बस्तर पंडुम 2025 महोत्सव का शुभारंभ आज सोमवार सुबह 11:00 बजे से स्थानीय ऑडिटोरियम में किया गया। तीन दिवसीय इस कार्यक्रम के आज पहले दिन जनजातीय नृत्य, वेशभूषा और आभूषणों की प्रदर्शनी ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष रीता