कोंडागांव: फरसगांव में राजमिस्त्री और मजदूरों ने मनाया होली मिलन समारोह, मिष्ठान खिलाकर दी एक-दूसरे को शुभकामनाएं
राजमिस्त्री एवं मजदूर कल्याण संघ जिला कोंडागांव ब्लॉक फरसगांव के तत्वावधान में उनके भवन में सोमवार को होली मिलन समारोह आयोजन किया गया।जहां सर्वप्रथम संघ के पदाधिकारियों द्वारा निर्माण एवं सृजन के देवता भगवान विश्वकर्मा के छायाचित्र पर पूजा अर्चना किया गया तद्पश्चात फरसगांव ब्लॉक क्षेत्र से उपस्थित राजमिस्त्री,मजदूरों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर बधाई दिए।