कोंडागांव: भाजपा के भूपेश सिन्हा बने केशकाल नगर पंचायत के उपाध्यक्ष, भाजपाइयों में खुशी की लहर
कोंडागांव जिले के केशकाल नगर पंचायत में आज सोमवार को 2 बजे उपाध्यक्ष पद हेतु चुनाव की प्रक्रिया संपन्न की गई है।उपाध्यक्ष पद हेतु कांग्रेस से पार्षद जितेंद्र रजक व भाजपा से वार्ड पार्षद भूपेश सिन्हा प्रत्याशी थे।भूपेश सिन्हा को 11 व जितेंद्र रजक को 5 वोट मिले हैं। ऐसे में भाजपा के भूपेश सिन्हा बहुमत के साथ उपाध्यक्ष बन गए हैं।भाजपाइयों में खुशी की माहौल है।