लालबर्रा: सरेखा अंडरपास ब्रिज में बारिश से रिसाव, एसडीएम ने रेल प्रशासन को सुधार के दिए निर्देश
सरेखा ओवरब्रिज निर्माण के तहत बनाए गए नवीन अंडरपास ब्रिज की पहली ही बारिश में खामी उजागर हो गई। अंडरपास की भीतरी सतह और ज्वाइंट्स से पानी रिसने लगा है जिससे ब्रिज में पानी भरने और गड्ढे बनने की स्थिति उत्पन्न हो गई है। आमजन को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम गोपाल सोनी ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल को भेजा है।