बड़ौत: नांगल प्राथमिक विद्यालय में हेडमास्टर ने शिक्षिका को जाति सूचक शब्द बोलकर भद्दी गालियां दीं, वीडियो हुआ वायरल
Baraut, Bagpat | Apr 12, 2025 जनपद के छपरौली ब्लाक के नांगल गांव के प्राईमरी नंबर 1 प्राथमिक विद्यालय में शराब के नशे में धुत गुरूजी के तांडव का वीडियो सामने आया है। प्राईमरी स्कूल के शिक्षक गुरु की मर्यादा भूल गए। शराब के नशे में सहयोगी शिक्षिका को भद्दी-भद्दी गालियां दी और जाति सूचक शब्द भी बोले। मौके पर पहुंची पुलिस से भी अभद्रता की गई। शराब के नशे में डूबे हेडमास्टर मर्यादा भूल गए।