बड़ौत: SP ने थाना रमाला में संपूर्ण समाधान दिवस में सुनी जन समस्याएं, संबंधित को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
Baraut, Bagpat | Apr 12, 2025 SP अर्पित विजयवर्गीय ने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर थाना रमाला पर जनता की समस्याएं सुनी। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।