बड़ौत: साइबर पुलिस और चांदीनगर पुलिस ने ललियाना गांव में चलाया साइबर जागरूकता अभियान, ग्रामीणों को किया जागरूक
Baraut, Bagpat | Apr 11, 2025 ललियाना गांव में बाबा काले सिंह मंदिर पर साइबर क्राइम से बचाव हेतु शुक्रवार को जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें साइबर थाना बागपत के उच्च अधिकारी व थाना चांदी नगर से संजय कुमार व यदुवीर सिंह चौकी इंचार्ज ललियाना ने गांव के समस्त लोगों को हो रहे साइबर फ्रॉड के बारे में सावधानी और उसके बचाव के बारे में जागरूक किया। इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।