बड़ौत: दोघट और आदमपुर पुसार बस स्टैंड पर दुर्गा मंदिरों में मेलों में श्रद्धालुओं ने मांगी मन्नतें, पुलिस रही तैनात
Baraut, Bagpat | Apr 11, 2025 दुर्गा चतुदर्शी पर शुक्रवार को कस्बा दोघट व आदमपुर पुसार बस स्टैंड पर दुर्गा मंदिरों में मेलों का आयोजन किया गया। मेले में भारी संख्या में उमड़े श्रद्वालुओं ने प्रसाद चढ़ाकर मन्नते मांगी। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस टीम मेला परिसर में तैनात रही। दोघट कस्बे में शिव दुर्गा मंदिर में दुर्गा चतुदर्शी पर मेले में पंडित सुशील त्रिपाठी ने 108 कन्याओं का पूजन कराया।