बड़ौत: जौनमाना में युवक की हत्या मामले में पांचवां आरोपी गिरफ्तार, महिला सहित 4 आरोपी पहले ही भेजे जा चुके जेल
Baraut, Bagpat | Apr 11, 2025 बड़ौत पुलिस ने शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे बताया कि 9 मार्च को राजेश्वर कुमार निवासी जौनमाना ने तहरीर दी कि शक्ति, पुष्पेंद्र व सुमित निवासी जोनमाना ने उसके पुत्र बलराम को अपने घर बुलाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में वांछित हत्यारोपी शक्ति उर्फ देवांश को गिरफ्तार कर लिया, जबकि 1 महिला सहित 4 आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं।