भीलवाड़ा न्यूज़ के संवाददाता में महापौर जसवंत कंवर से जनसमस्याओं को लेकर विशेष बातचीत की
भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल भीलवाड़ा नगर निगम की प्रथम महिला महापौर श्रीमती जसवंत कंवर से संवाददाता महेश कुमार बिड़ला ने शहर की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर विशेष बातचीत की। इस दौरान ट्रैफिक व्यवस्था, सड़क निर्माण एवं मरम्मत, पेड़-पौधों एवं हरियाली, साफ-सफाई तथा शहर के विकास कार्यों सहित आमजन से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।
संवाददाता महेश कुमार बिड़ला ने शहरवासियों की समस्याओं को महापौर के समक्ष प्रमुखता से रखा। महापौर जसवंत कंवर ने इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए भरोसा दिलाया कि जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा तथा संबंधित समस्याओं के शीघ्र समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
महापौर ने विशेष रूप से ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने, सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्यों में तेजी लाने तथा शहर में हरियाली बढ़ाने की दिशा में आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया।