जिला कलेक्टर श्री जसमीत सिंह संधू ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के समस्त विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों की विभागवार विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिक पेंडेंसी वाले विभागों से लंबित प्रकरणों की स्थिति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन से संबंधित लंबित शिकायतों का प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
जिला कलेक्टर ने कहा कि राज्य सरकार की मंशानुरूप संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों के निस्तारण में गंभीरता बरतते हुए शिकायतकर्ता को राहत प्रदान की जाए एवं इससे संबंधित फोटो जारी करें। उन्होंने अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से निस्तारण कर पेंडेंसी कम करने तथा निस्तारित प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए।
इस दौरान जिला कलेक्टर ने संपर्क पोर्टल पर बेहतर कार्य करने के लिए विद्युत विभाग के कार्यों की सराहना की। उन्होंने अन्य व�