Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
चोरी
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
मध्यप्रदेश
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Aap
rajeshkumar92898
No video available
11
1
बस्ती: ग्राम पटखौली मनोरी, के पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने, एस, पी, के यहां लगाई गुहार
Basti, Basti
| Jul 29, 2022
#other
MORE NEWS
1
वर्षों पुरानी समस्या का समाधान करने पर संजय चौधरी के समर्थन में उतरा मुस्लिम समाज, बोले- रुधौली से भाजपा ने बनाया प्रत्याशी तो हम भाजपा को देंगे वोट बस्ती। जनसमस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी की कार्यशैली की सराहना अब जमदाशाही में भी देखने को मिली। वर्षों से बदहाल पड़े नाले का पुनर्निर्माण कराए जाने से प्रसन्न स्थानीय मुस्लिम समुदाय के लोगों ने गुरुवार को जमदाशाही चौराहे पर उन्हें आमंत्रित कर फूल-मालाओं एवं अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान स्थानीय लोगों की ओर से दिया गया राजनीतिक बयान भी चर्चा का विषय बन गया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि भारतीय जनता पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में संजय चौधरी को रुधौली विधानसभा क्षेत्र से अपना प्रत्याशी बनाती है तो वे भाजपा के पक्ष में मतदान करेंगे। दरअसल, जमदाशाही में लगभग 400 मीटर लंबा नाला पिछले कई वर्षों से बदहाल स्थिति में था। इसकी वजह से स्थानीय लोगों को लंबे समय से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी के कार्यकाल में लगभग 40 लाख रुपये की लागत से इस नाले का पुनर्निर्माण कराया गया। वर्षों पुरानी समस्या का समाधान होने से स्थानीय लोगों में काफी प्रसन्नता है। इसी खुशी और आभार को व्यक्त करने के लिए लोगों ने उन्हें चौराहे पर आमंत्रित कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मोहम्मद इलियास ने संजय चौधरी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई थी, लेकिन संजय चौधरी के कार्यकाल में इसका निस्तारण हुआ है। इससे हम सभी बेहद खुश हैं। उन्होंने अपनी राजनीतिक सोच जाहिर करते हुए कहा कि हम लोग सामान्यतः भाजपा को मतदान नहीं करते हैं, लेकिन यदि संजय चौधरी जी भाजपा से रुधौली विधानसभा का चुनाव लड़ते हैं तो हमारा पूरा मुस्लिम समाज उनके समर्थन में भाजपा को मतदान करेगा। मोहम्मद इलियास के इस बयान के बाद वहां मौजूद अन्य लोगों ने भी अपनी सहमति जताई। शकील, खलील, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रहमतुल्लाह खान, तनवीर, मुख्तार अहमद, पूर्व प्रधान, हाजी अतिकुर्रहमान, इश्तिखार सिद्दीकी सहित तमाम लोगों ने संजय चौधरी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यदि भाजपा उन्हें रुधौली विधानसभा से प्रत्याशी घोषित करती है तो वे उनके समर्थन में भाजपा को मतदान करेंगे। स्थानीय लोगों का कहना था कि वर्षों से चली आ रही समस्या का समाधान होने से उन्हें बड़ी राहत मिली है। सम्मान समारोह के दौरान विकास कार्यों के प्रति संतोष व्यक्त करने के साथ ही लोगों ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी संभावित राजनीतिक पसंद भी सार्वजनिक रूप से जाहिर की। जमदाशाही में आयोजित यह सम्मान समारोह इसलिए भी चर्चा में रहा कि यहां मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विकास कार्यों से संतुष्टि जाहिर करते हुए भाजपा के प्रति अपने संभावित मतदान निर्णय को एक शर्त के साथ जोड़कर सामने रखा।
Basti, Basti | Nov 5, 2026
*बस्ती में उर्वरक केंद्रों का औचक निरीक्षण, पर्याप्त खाद उपलब्ध, किसान निश्चिंत रहें* *जनपद बस्ती, 05 नवंबर 2026।* जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में जनपद के किसानों को उचित दर पर गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उप कृषि निदेशक अशोक कुमार, जिला कृषि अधिकारी बाबू राम मौर्य एवं सहायक आयुक्त सहकारिता रवि शंकर ने विभिन्न उर्वरक बिक्री केंद्रों, मुख्य रूप से सहकारी समितियों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न केंद्रों पर उर्वरक की उपलब्धता और वितरण का अवलोकन किया गया। कृषक सेवा सहकारी केंद्र कलवारी में मौके पर 131.65 मी. टन (2633 बोरी) यूरिया तथा 12.65 मी. टन (269 बोरी) डीएपी उपलब्ध पाई गई। बहु-उद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति कलवारी में मौके पर 22.5 मी. टन (500 बोरी) यूरिया का स्टॉक पाया गया। बी.फैक्स महसों में निरीक्षण के दौरान 116 बोरी यूरिया एवं 110 बोरी डीएपी का वितरण 40 किसानों को किया जाना पाया गया। इसके अतिरिक्त 25 बोरी यूरिया व 21 बोरी डीएपी अवशेष पाई गई। पीओएस मशीन के द्वारा माह में अब तक 17.05 मी. टन डीएपी और 16.155 मी. टन यूरिया का वितरण पाया गया। निरीक्षण के दौरान श्रीकांत प्रकाश त्रिपाठी, जगदीश, हरिकिशुन यादव, केशवराम यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। जिला कृषि अधिकारी बाबू राम मौर्य ने बताया कि जनपद में यूरिया 12747 लक्ष्य मी. टन के सापेक्ष 2694 मी. टन, डीएपी 9822 लक्ष्य के सापेक्ष 9486 मी. टन उपलब्ध है। एनपीके 2086 मी. टन लक्ष्य के सापेक्ष 7965 मी. टन उपलब्ध है। एमओपी 511 मी. टन लक्ष्य के सापेक्ष 2072 मी. टन, एसएसपी 5667 मी. टन लक्ष्य के सापेक्ष 24153 मी. टन उपलब्ध है। *उप कृषि निदेशक अशोक कुमार, जिला कृषि अधिकारी बाबू राम मौर्य और सहायक आयुक्त सहकारिता रवि शंकर ने खुद फील्ड में उतरकर खाद की हकीकत परखी।* उन्होंने हर केंद्र पर स्टॉक रजिस्टर, पीओएस मशीन और वितरण व्यवस्था को बारीकी से जांचा।* अधिकारियों ने साफ कहा कि किसानों को निर्धारित दर पर ही खाद मिलेगी, इसमें कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।* *उन्होंने किसानों से सीधे बात कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए।* उनकी इस सक्रियता से किसानों में भरोसा बढ़ा है कि अब खाद के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।* *अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिया कि हर किसान को उसकी जोत के अनुसार समय पर खाद दी जाए और वितरण में पूरी पारदर्शिता रखी जाए।* उन्होंने कहा कि जनपद में खाद की आपूर्ति लगातार बनी रहे, इसके लिए रैक की निगरानी खुद की जा रही है।* अधिकारियों ने किसानों को आश्वस्त किया कि किसी भी केंद्र पर खाद की कमी नहीं होने दी जाएगी।* *उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कहीं भी अनियमितता मिली तो संबंधित के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई होगी।* अधिकारियों की इस तत्परता को देखकर किसानों ने भी संतोष जताया और प्रशासन का आभार व्यक्त किया।* उप कृषि निदेशक अशोक कुमार ने बताया कि जनपद में उर्वरक सभी सहकारी समितियों एवं निजी उर्वरक बिक्री केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। जनपद में उर्वरकों की रैक लगातार आ रही है, साथ ही आज इफ्को की डीएपी मात्रा 760.00 मी. टन जनपद को प्राप्त हो रही है। सभी किसानों से अपील की जाती है कि वे अपने जोत के अनुसार निर्धारित दर पर उर्वरक प्राप्त करें। किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या अनियमितता पाए जाने पर तुरंत सूचना दें। किसी भी प्रकार की समस्या पर मो. नं.- 9838274912, 9554646421 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Nov 5, 2026
*छावनी थाना क्षेत्र में पीस कमेटी की बैठक, प्रभारी निरीक्षक राणा देवेंद्र प्रताप सिंह ने दिलाया शांति का भरोसा* *बस्ती, 05 नवंबर 2026* थाना छावनी क्षेत्र के पुलिस चौकी विक्रमजोत पर बुधवार को पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, ग्राम प्रधानों, धर्मगुरुओं एवं विभिन्न समुदायों के गणमान्य व्यक्तियों ने प्रतिभाग किया। बैठक पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के दिशा-निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत व क्षेत्राधिकारी हर्रैया स्वर्णिमा सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक राणा देवेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक के दौरान आगामी त्योहारों दीपावली, लक्ष्मी पूजन, छठ पूजा एवं अन्य आयोजनों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने, आपसी भाईचारा एवं सामाजिक सद्भाव बनाए रखने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था का पालन करने की अपील की गई। *प्रभारी निरीक्षक राणा देवेंद्र प्रताप सिंह ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए सभी को शांति और भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि त्योहारों पर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रहेगी और हर गांव-मोहल्ले पर नजर रखी जाएगी।* *उन्होंने कहा कि क्षेत्र में किसी भी तरह की अफवाह या विवाद को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने धर्मगुरुओं और ग्राम प्रधानों से अपील की कि वे युवाओं को जागरूक करें और शांति बनाए रखने में पुलिस का साथ दें। बैठक में मौजूद लोगों ने भी उनके नेतृत्व और कार्यशैली की सराहना की।* साथ ही उच्चाधिकारियों के आदेश-निर्देशों से भी सभी को अवगत कराया गया। पुलिस ने सभी से अफवाहों पर ध्यान न देने, सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित न करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि त्योहार सभी के हैं, इन्हें मिलजुल कर मनाएं। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत पुलिस चौकी या थाना छावनी को सूचना दें, जिससे समय रहते समाधान किया जा सके। बैठक में मौजूद लोगों ने भी पुलिस को पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया और कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए वे हर संभव मदद करेंगे। संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Nov 5, 2026
अस्पताल चौराहा मूर्ति विसर्जन विवाद: विश्व हिंदू महासंघ जिलाध्यक्ष ने सीएम योगी को लिखा पत्र बस्ती। विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर अस्पताल चौराहा पर मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए विवाद और पुलिस कार्रवाई पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि 26 अक्टूबर को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान भगवान गणेश की मूर्ति खंडित कर गायब कर दी गई थी। विरोध के दौरान पुलिसकर्मियों और एसडीएम पर दुर्व्यवहार एवं धमकी देने का आरोप लगाया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों की साजिश में शांति भंग की कार्रवाई किए जाने का दावा करते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर विभागीय कार्रवाई की मांग की है।
Basti, Basti | Nov 5, 2026
बस्ती: विभिन्न मांगों को लेकर डीएम कार्यालय परिसर में भूख हड़ताल पर बैठे प्रेम प्रकाश वर्मा का अनशन समाप्त....... #facebookvideo #trendingnow #everyonefollowers #nonfollowers #facebookpost
Basti, Basti | Nov 5, 2026
निराश्रित बच्चों के चेहरों पर आई मुस्कान, अरविंद पाल ने दीपावली के अवसर बांटी मिठाई और पटाखे बेलवाडाँड़ी मोहल्ले में निःशुल्क शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चों के बीच पहुंचे भाजपा नेता, बोले- दूसरों की खुशियों में शामिल होना ही सच्ची मानवता बस्ती। दीपावली का पर्व केवल दीप जलाने और खुशियां मनाने का ही नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के जीवन में खुशियों का उजाला भरने का भी संदेश देता है। इसी भावना को आत्मसात करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता अरविंद पाल ने बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र के बेलवाडाँड़ी मोहल्ले में निराश्रित बच्चों के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं। इस अवसर पर अरविंद पाल अविनाश श्रीवास्तव के मकान पर पहुंचे, जहां छोटे-छोटे निराश्रित बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जा रही है। उन्होंने बच्चों के बीच दीपावली के अवसर पर मिठाई और पटाखों की व्यवस्था की, जिससे बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखने को मिला। बच्चों के साथ खुशियां साझा कर उन्होंने त्योहार की वास्तविक भावना को जीवंत किया। इस दौरान अरविंद पाल ने कहा कि दीपावली का असली आनंद तभी है, जब समाज का हर व्यक्ति खुशियों में शामिल हो। जरूरतमंद और निराश्रित बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाना ही सबसे बड़ी मानवता है। समाज के सक्षम लोगों को भी आगे आकर ऐसे बच्चों की खुशियों और उनके भविष्य को संवारने में योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि त्योहारों की सार्थकता तभी है, जब खुशियां केवल अपने परिवार तक सीमित न रहें, बल्कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक भी पहुंचें। अरविंद पाल की इस पहल से बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। दीपावली के अवसर पर उनके बीच पहुंचकर खुशियां बांटने की इस पहल की सराहना की जा रही है।
Basti, Basti | Nov 5, 2026
पूर्वांचल में दुग्ध क्रांति की शुरुआत, बसंत चौधरी ने पूरा किया किसानों से किया वादा श्री कृष्णा शुगर एंड डेयरी लिमिटेड में 300 दुग्ध उत्पादक किसानों की संगोष्ठी, पशुपालन और दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के दिए गए टिप्स; किसानों की समृद्धि के साथ बेरोजगारों को मिलेगा रोजगार बस्ती। पूर्वांचल में दुग्ध क्रांति की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल शुरू हो गई है। किसानों की समृद्धि और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहे श्री कृष्णा शुगर एंड डेयरी लिमिटेड के चेयरमैन बसंत चौधरी ने किसानों से किया अपना वादा पूरा करने की दिशा में ठोस कदम बढ़ाया है। बरगदवा स्थित श्री कृष्णा शुगर एंड डेयरी लिमिटेड परिसर में डेयरी से जुड़े दुग्ध उत्पादक किसानों की महत्वपूर्ण बैठक एवं पशुपालन जागरूकता संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें लगभग 300 किसानों ने भाग लिया। संगोष्ठी में पशु चिकित्सक ने किसानों को दुग्ध उत्पादन बढ़ाने, पशुओं के बेहतर रखरखाव, उचित पोषण, संतुलित चारा एवं स्वच्छ पानी की उपलब्धता तथा पशुओं को विभिन्न बीमारियों से बचाने के उपायों की विस्तार से जानकारी दी। किसानों को वैज्ञानिक तरीके से पशुपालन अपनाने और डेयरी व्यवसाय को आय का मजबूत माध्यम बनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर चेयरमैन बसंत चौधरी ने किसानों से सीधे संवाद किया और दुग्ध उत्पादन के दौरान आने वाली समस्याओं एवं उनकी जरूरतों को गंभीरता से सुना। उन्होंने कहा कि किसानों की समृद्धि और पशुपालन का विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। दुग्ध उत्पादन को प्रोत्साहित कर किसानों की आय बढ़ाना और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना हमारा संकल्प है। उन्होंने कहा कि श्री कृष्णा शुगर एंड डेयरी लिमिटेड के माध्यम से शुरू हो रही यह पहल केवल दूध संग्रहण तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि पूर्वांचल में रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगी। गांवों में दुग्ध संग्रह केंद्रों के विस्तार से दुग्ध उत्पादक किसानों को बेहतर अवसर मिलेंगे। साथ ही बड़ी संख्या में बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। बसंत चौधरी ने किसानों को भरोसा दिलाया कि डेयरी से जुड़े लोगों की समस्याओं के समाधान और उनके आर्थिक उत्थान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि किसानों की भागीदारी और सहयोग से ही पूर्वांचल में दुग्ध क्रांति का सपना साकार होगा। कार्यक्रम के समापन पर दीपावली के पावन अवसर पर उपस्थित सभी किसानों को मिष्ठान वितरित कर पर्व की खुशियां साझा की गईं। किसानों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे पशुपालन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया। इस अवसर पर विनोद पाण्डेय, विश्वनाथ चौधरी, मनोज चौधरी, अभिषेक पाठक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Basti, Basti | Nov 5, 2026
अस्पताल चौराहा मूर्ति विसर्जन विवाद: विश्व हिंदू महासंघ जिलाध्यक्ष ने सीएम योगी को लिखा पत्र बस्ती। विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर अस्पताल चौराहा पर मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए विवाद और पुलिस कार्रवाई पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि 26 अक्टूबर को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान भगवान गणेश की मूर्ति खंडित कर गायब कर दी गई थी। विरोध के दौरान पुलिसकर्मियों और एसडीएम पर दुर्व्यवहार एवं धमकी देने का आरोप लगाया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों की साजिश में शांति भंग की कार्रवाई किए जाने का दावा करते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर विभागीय कार्रवाई की मांग की है।
Basti, Basti | Nov 5, 2026
डीएम ने धान की क्रॉप कटिंग का किया निरीक्षण, प्रति हेक्टेयर पैदावार क्रमशः लगभग 41 कु./हे. का अनुमान बस्ती: जनपद में खरीफ वर्ष 2026 के अन्तर्गत धान की पैदावार की वास्तविक आकलन करने के उद्देश्य से गुरूवार को जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना द्वारा ग्राम दुबखरा, तहसील बस्ती सदर में गाटा संख्या-419 श्रीमती धनपति पत्नी सीताराम के खेत पर 10 मी. समबहु त्रिभुज पर धान की कटाई प्रयोग का निरीक्षण किया गया। 43.33 वर्गमीटर में 17.660 किलोग्राम की पैदावार हुयी। इसके अनुसार प्रति हेक्टेयर पैदावार क्रमशः लगभग 41 कु./हे. का अनुमान लगाया गया। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अन्तर्गत अधिसूचित फसल धान पर क्राप कटिंग प्रयोग के आधार पर ग्राम पंचायत व पैदावार का आकलन कराया जाता है। इस दौरान उप कृषि निदेशक अशोक कुमार, अपर सांख्यिकी अधिकारी भूलेख अजय कुमार चौधरी, तहसीलदार रवि कुमार, राजस्व निरीक्षक सतीश चन्द्र, लेखपाल भरतलाल एवं ग्रामवासी मौके पर उपस्थित रहें।
Basti, Basti | Nov 5, 2026