पोड़ैयाहाट: पोड़ैयाहाट MLA प्रदीप यादव ने नई दिल्ली में झारखंड प्रदेश कांग्रेस के संगठन सृजन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक में भाग लिया
नई दिल्ली के इंदिरा भवन में झारखंड प्रदेश कांग्रेस के संगठन सृजन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक में गुरुवार को पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव सम्मिलित हुए।वे झारखंड में कांग्रेस विधायक दल के नेता भी है।बैठक के दौरान झारखंड में संगठन को धरातल पर और अधिक मजबूत बनाने, जन-जन तक पार्टी की नीतियों को पहुँचाने तथा आगामी रणनीतियों पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई।