इटाढ़ी: भाजपा युवा मोर्चा ने वंदे मातरम के कथित अपमान के खिलाफ निकाला आक्रोश मार्च
Itarhi, Buxar | Aug 16, 2026 स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर कांग्रेस पार्टी द्वारा ‘वंदे मातरम’ के कथित अनादर और अपमान के विरोध में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा, बक्सर द्वारा रविवार को आक्रोश मार्च निकाला गया। मार्च का नेतृत्व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अविनाश पांडेय ने किया। आक्रोश मार्च पंचमुखी हनुमान मंदिर से शुरू होकर वीर कुंवर सिंह चौक के रास्ते रामरेखा घाट पहुंचा।