खोदावंदपुर: विधायक ने खोदावंदपुर में PCC पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास किया
रविवार को दोपहर करीब एक बजकर तीस मिनट पर चेरिया बरियारपुर विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय विधायक राजवंशी महतो ने खोदावंदपुर प्रखंड क्षेत्र के चलकी गांव में PCC पथ निर्माण कार्य का नारियल फोड़ कर शिलान्यास किया। इस मौके पर स्थानीय ग्रामीणों एवं राजद कार्यकर्ताओं ने विधायक को फूल माला व चादर भेंट कर उनका जोरदार स्वागत किया।