खोदावंदपुर: खोदावंदपुर में महिला से 50 हजार रुपये की छिनतई, पल्सर बाइक सवार दो बदमाश हुए फरार
यूको बैंक खोदावंदपुर से 50 हजार रुपया निकालकर अपने घर जा रही एक महिला से बाइक सवार दो बदमाशों ने रुपया छीन लिया। रुपया छीनकर दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए। पीड़ित महिला द्वारा हल्ला किए जाने पर आसपास के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई।दिनदहाड़े हुई छिनतई की इस घटना से लोग अचंभित रह गए। यह घटना सोमवार को दोपहर करीब 12:30 की बताई जा रही है।