खोदावंदपुर: खोदावंदपुर सीओ ने अवैध खनन के आरोप में दो ट्रेक्टर और एक जेसीबी ज़ब्त की
अंचल अधिकारी खोदावंदपुर प्रीति कुमारी ने अवैध मिट्टी खनन के आरोप में मौके वारदात से गुरुवार को दोपहर करीब चार बजे दो ट्रेक्टर और एक जेसीबी को जप्त कर अपने कब्जे में ले लिया है। अवैध खनन के बावत ग्रामीणों ने बताया कि थाना क्षेत्र के नुरूल्लाहपुर बूढ़ी गंडक नदी के ढाब में अवैध रूप से मिट्टी खनन किया जाता है। इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को भी था।