खोदावंदपुर: खोदावंदपुर अंचल अधिकारी से 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
खोदावंदपुर अंचल अधिकारी से पांच लाख रुपये रंगदारी मांगने एवं जान से मार देने की धमकी देने वाला आरोपी युवक को स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे शुक्रवार की रात्रि करीब दस बजे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक सागी पंचायत के नुरुल्लाहपुर गांव स्थित वार्ड दो निवासी स्वर्गीय रामप्रसाद दास का पुत्र विशेश्वर दास है।