खोदावंदपुर: श्रीराम जानकी विवाह महोत्सव: तारा बरियारपुर में भव्य मेला, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
मिथिलांचल की धरती खोदावंदपुर में गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी शुक्रवार की शाम करीब चार बजकर दस मिनट पर श्रीराम जानकी विवाह उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर भगवान श्रीराम एवं माता जानकी के विवाहोत्सव की झांकी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न ठाकुरबाड़ियों से निकाली गयी। जो झांकी गाजेबाजे के साथ गांव का भ्रमण करते हुए तारा सर्कल चौक पहुंची।