खोदावंदपुर: सरसों की छटाई के दौरान सास और बहू पर हमला, दोनों घायल, मामला चकवा गांव का
फफौत पंचायत के चकवा गांव में मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे अपने खेत में सरसों के पौधों की छटाई कर रही सास व बहु के साथ हुई मारपीट की घटना में दोनों महिलाएं गंभीर रूप से जख्मी हो गयी। साथ ही अपनी पत्नी व मां को बचाने आये युवक को भी लाठी डंडे से पीट-पीटकर जख्मी कर दिया गया। तीनों जख्मी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोदावंदपुर में करवाया जा रहा है।