तरहसी: एलआरडीसी कोर्ट में फैसले बोली लगाकर खरीदे जाते हैं: अधिवक्ता रूचिर तिवारी
Tarhasi, Palamu | Jan 10, 2025 भाकपा के जिला सचिव सह अधिवक्ता रूचिर कुमार तिवारी ने शुक्रवार शाम 4 बजे एक वीडियो प्रेस बयान में कहा कि वर्तमान समय में रेवेन्यू कोर्ट एवं कार्यपालक कोर्ट में मची लूट से आम जनता त्रस्त है। आए दिन जमीन संबंधी मामले रेभन्यू कोर्ट में बढ़ते जा रहे हैं और जिनका निपटारा करने में रेवेन्यू कोर्ट के अंतर्गत एसडीओ, एलआरडीसी, भू अर्जन, डीसी कार्यालय सुस्त है।