तरहसी: पेंशन योजना को लेकर बुजुर्गों को गुमराह कर रहे हैं पांकी विधायक कुशवाहा डॉक्टर शशि भूषण मेहता: अजीत मेहता
पेंशन योजना को लेकर पांकी के क्षेत्रीय विधायक कुशवाहा डॉक्टर शशि भूषण मेहता द्वारा दिए गए बयान पर अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा पलामू के अध्यक्ष अजीत कुमार मेहता ने कड़ी आपत्ति दर्ज की है। उन्होंने मंगलवार शाम 6 बजे एक वीडियो बयान जारी कर कहा कि पेंशन योजना को लेकर पांकी विधायक कुशवाहा डॉक्टर शशि भूषण मेहता बुजुर्गों को गुमराह कर रहे हैं।