तरहसी: चुनाव हारने के बाद भी हौसला नहीं हारा, अगली तैयारी जारी रहेगी: मुमताज अहमद खान, आजाद समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष
पांकी विधानसभा क्षेत्र के सगालीम कार्यालय में बुधवार शाम 4 बजे से आजाद समाज पार्टी के बैनर तले समीक्षा बैठक की गई, जिसमें पार्टी और भीम आर्मी के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। मौके पर मुख्य अतिथि सह आजाद समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पांकी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी मुमताज अहमद खान ने कहा कि चुनाव हारे हैं, हौसला नहीं।